राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने PM का पुतला फूंका

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 10:58 AM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 

 

कार्यकर्त्ताओं में प्रदेश सचिव जवाहर सचदेवा, डॉ. उमाशंकर, चौ. हीरालाल, पार्षद ओमप्रकाश, धनीराम पार्षद, कुलदीप यादव, डॉ. रामफल, यशवीर, भीम सिंह प्रधान व मास्टर अशोक आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि भिवानी जिले के रिटायर्ड सूबेदार रामकिशन ने ओ.आर.ओ.पी. को लेकर आत्महत्या की है। मृतक रामकिशन परिवार से शोक जताने गए राहुल गांधी को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया बल्कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मोदी व पुलिस का यह कदम घोर निंदनीय, अलोकतांत्रिक है। मोदी राज में किसान और जवान दोनों ही खुदकुशी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static