150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, चिट्ठी में लिखकर बताई वजह (Pics)

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 11:46 AM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के गांव मौजूखेड़ा के खेतो में लगे 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया। मलकीत सिंह नाम का ये शख्स पंजाब के जलालाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।ऊपर चढ़ने की वजह स्पष्ठ नहीं हुई है, लेकिन पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति के खिलाफ पंजाब में एक मामला दर्ज है जिसे ये झूठा बता रहा है।

दरअसल, मौजूखेड़ा के खेतो में एक व्यक्ति आज शाम करीब 5 बजे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आसपास के इलाके वालों ने उसे नीचे आने के लिए कहा तो वो नीचे नहीं उतरा जिसके बाद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। कुछ समय बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस बार-बार मलकीत सिंह को नीचे उतरने के लिए बोलती रही, लेकिन मलकीत नीचे नहीं उतरा। इस दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मलकीत सिंह पुलिस के साथ फोन पर बातचीत करता रहा लेकिन वो नीचे नहीं आया। 

थाना प्रभारी डिंग वीरेंदर कुमार ने बताया कि मलकीत सिंह पंजाब का रहने वाला है। उन्होंने बताया है कि एक चिठ्ठी भी मलकीत सिंह ने ऊपर से नीचे फेंकी है जिसमे जिक्र किया है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। बाकी मलकीत को नीचे उतारने का पुलिस का प्रयास जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static