हरियाणा विधानसभा का सत्र 20 से होगा शुरु, विधायक देवेंद्र बबली ने लगाए 8 प्रश्न

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 08:23 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला): हरियाणा में 20 अगस्त से विधानसभा का सेशन शुरु हो रहा है। इसके लिए टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने पूरी तैयारी कर ली है। देवेंद्र सिंह बबली ने 8 प्रश्र लगाए हैं, जोकि क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो से संबधित हैं। इसके बारे उन्होंने पंजाब केसरी से फोन पर हुई बातचीत में जानकारी दी। 

1. विधायक ने कहा कि उनका पहला प्रश्न मुख्यमंत्री से होगा, जिसमें टोहाना विधानसभा के गांव समैण में द्वितीय जलघर, दमकोरा, भोडी, खनोरा, जमालपुर, डांगरा, तलवाड़ा, तलवाड़ी धारसुल, शकरपुरा, दीवाना, हैदरवाला, कुलां, नागला, नांगली, हांसेवाला, सिधानी में नहरी जलघर का कोई कार्य जमीनी स्तर पर शुरू नहीं हुआ, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समय-समय पर एस्टीमेट बनाकर भेजे जाने का जवाब मिलता है। आखिर कब प्रत्येक घर में नहरी स्वच्छ जल पहुंचेगा।

2. दूसरा प्रश्न उनका ग्रह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिज विज से होगा कि टोहाना शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर हैं इसके प्रबंधन के लिए उचित स्थान का प्रबंध नहीं है और ना ही पर्याप्त साधन है। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए खरीदे गए टिप्पर ड्राइवरों की कमी से जूझ रहे हैं। कूड़े का प्रबंधन ना होने से सीवरेज ब्लॉक, नालों में पानी की निकासी ना होने जैसी समस्या उत्पन्न होती हो रही। इसके ठोस उपाय के लिए विभाग की क्या जवाबदेही है।

3. उनका तीसरा प्रश्न भी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से होगा। उनकी विधानसभा क्षेत्र टोहाना का नागरिक अस्पताल कई वर्षों से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सकों के पद व विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए विभाग की क्या योजना है कब तक चिकित्सकों के पद भर दिए जाएंगे।

4. टोहाना विधानसभा के अनेक गांवों में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है व बरसात के समय में वहां के जोहड़ भी ओवरफ्लो होते हैं। जिससे सारा पानी गांव में इकट्ठा हो जाता है। जलभराव से बीमारियां पैदा होती हैं, गांवों के पानी की निकासी के लिए विभाग के पास क्या उचित प्रबंध है।

5. टोहाना शहर के नजदीकी गांव जमालपुर शेखा स्टेशन से लगभग 2000 यात्री रोजाना सफर करते थे, लेकिन वहां स्टेशन पर अब किसी गाड़ी का ठहराव नहीं है। जमालपुरशेखा में रेल सेवा को पुन: बहाल किया जाए।

6. उनका छठा प्रश्र परिवहन मंत्री से होगा कि टोहाना शहर का नया बस स्टैंड बनना निर्धारित था, लेकिन इतने लंबे समय के बावजूद भी जमीनी स्तर पर कोई कार्य नही है। आखिर कब तक टोहाना को नया बस स्टैंड मिलेगा।

7. सातवां प्रश्र होगा कि स्वास्थ्य मंत्री बताएं कि टोहाना में मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा की थी कब तक कार्य शुरू होगा।

8. प्रधानमंत्री का वायदा था कि 2024 तक हर गरीब के सर पर छत होगी, लेकिन पिछले 2 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित विभाग की साइट व कार्य अधर में लटके है। यह काम कब शुरू होंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static