दिल्ली में हरियाणा BJP चुनाव समिति की बैठक शुरु, सीएम मनोहर लाल व नायब सैनी सहित कई मंत्री मौजूद

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 02:29 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा बीजेपी चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरु हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद है। इसके केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी शामिल है। वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला समेत तमाम सदस्य शामिल हैं। 

बता दें कि हरियाणा में भाजपा इलेक्शन मोड में चल रही है। रोहतक भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संकल्प पत्र को लेकर लोगों द्वारा सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोहतक और गुरुग्राम में पार्टी के नेता लगातार मंथन कर रहे हैं। दो दिन में अब तक लगभग 12 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, इसके बाद अब दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static