रेल बजट में हरियाणा को मिला करोड़ों का तोहफा

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 12:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय):केंद्र सरकार के आम बजट के तहत रेल बजट में हरियाणा को कई अहम योजनाओं को पूरा करने का बजट मिला है। बजट में 1247 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का तोहफा मिला है। इन परियोजनों में प्रदेश में नई रेल लाइनें बिछाने, आर.ओ.बी., आर.यू.बी./सब-वे के निर्माण का सर्वे करवाने, प्रदेश में लाइनों का विद्युतीकरण करने और यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने की परियोजनाएं शामिल हैं।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बजट में गत वर्ष की तुलना में इस बजट में स्वीकृत परियोजनाओं की राशि दोगुनी है। वर्ष 2009-10 और वर्ष 2013-14 में यू.पी.ए. कार्यकाल के दौरान हरियाणा को औसतन 314.6 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की परियोजनाएं मिली थी, जबकि एन.डी.ए. सरकार के कार्यकाल के में वर्ष 2014-15 व वर्ष 2016-17 में 634.7 करोड़ रुपए की औसत लागत की परियोजनाएं दी गई, जो 102 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है और वर्ष 2017-18 में पिछले वर्ष की औसत राशि की तुलना में यह राशि 100 प्रतिशत यानी 1247 करोड़ रुपए पहुंच गई है। 

स्वीकृत परियोजनाओं में यमुनानगर-ज्योतिसर वाया कुरुक्षेत्र और रादौर (55 किलोमीटर) और कैथल-पटियाला (65 किलोमीटर) रेल लाइनों के 2 सर्वेक्षण शामिल हैं, जिसे 25 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। लुधियाना-जाखल सैक्शन पर गिल स्टेशन पर फ्रेट लाइन के साथ नई रेल लाइन लुधियाना-किला रायपुर (19 किलोमीटर) बिछाई जाएगी, जिस पर 230.22 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static