हरियाणा: राम के रंग में रंगा चरखी दादरी, चारों ओर राम नाम की धूम

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 12:18 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पूरा चरखी दादरी राम के रंग में रंग गया है। मंदिरों में सुबह से ही स्वच्छता अभियान, हवन यज्ञ व भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी की गई है। जोश व उत्साह से पुरुष व महिलाएं बाजारों में श्री राम के झंडों के साथ प्रभात फेरी निकल रहे हैं।

PunjabKesari

राम भक्तों में देखने को मिल रही अपार खुशी व उत्साह

चरखी दादरी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राम भक्तों में अपार खुशी व उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रामभक्त अपने ढंग से खुशी का इजहार कर रहे हैं। कहीं पर भक्तों द्वारा डीजे पर थिरककर तो कहीं पर शोभायात्रा निकालकर खुशी मनाई जा रही है। दादरी शहर ही नहीं गांवों में भी मंदिरों में सुबह से स्वच्छता अभियान, हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिरों में सुबह हवन के साथ भंडारा आयोजित किया गया है। 

लाइव दर्शन करवाने के लिए लगाई गई बड़ी स्क्रीन

भक्तों को लाइव दर्शन करवाने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला ग्राउंड परिसर में सुबह से शाम तक विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह यहां हवन की शुरूआत हो चुकी है, वहीं दोपहर में भंडारे का आयोजन व उसके बाद शहर में शोभा यात्रा व शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिले में मंदिरों के अलावा दूसरे स्थानों पर भी सामाजिक संगठनों व राजनैतित दलों से जुड़े लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और चारों आरो जय श्रीराम के नारे की गूंज सुनाई पड़ रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static