हरियाणा निकाय चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने की 20 कैंपेन इंचार्ज के नामों की घोषणा

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 04:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का निकाय चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। निकाय चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरा दम-खम झोंक दिया है और पार्टी जीत के लिए पूरी मेहनत कर रही है। 

PunjabKesari


बता दें कि 29 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित कर हरियाणा 2022 निकाय चुनावों का बिगुल फूंक दिया था।

वहीं आम आदमी पार्टी ने 20 कैंपेन इंचार्ज की घोषणा की है। जहां आम आदमी पार्टी ने भिवानी से डॉ. पंकज बेनीवाल, चरखी दादरी से प्रिया चौधरी, समालखा से नवीन जून, रतिया से कमांडो रामेश्वर शयोराना, सोहना से आभाष चंदेला और हांसी से मनोज राठी को कैंपेन इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने झज्जर से अजय अहलावत, बहादुरगढ़ से रविंद्र जाखड़, जींद से ताहिर हुसैन, सफीदों से लाभ सिंह, चीका से सचिन सिंह, कैथल से रणधीर चौहान, घरौंडा से दीपक जैन, असंध से राजीव गोधर, निसिंग से गुरमेज गोधर, कालका से राहुल भारतीय, महम से विकास नेहरा, रानियां से आरपी शर्मा, कुंडली से राजेश सरोहा और गोहाना से प्रदीप लठवाल को कैंपेन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। निकाय चुनाव जीतने के लिए आप पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी जमीनी स्तर पर जाकर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंप रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static