हरियाणा कांग्रेस संगठन में जल्द होगा फेरबदल

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 08:45 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस संगठन में शीघ्र ही बड़ा फेरबदल हो सकता है और संभावना जताई जा रही है कि 29 अप्रैल की रैली के बाद यह फेरबदल होगा। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी कमलनाथ को मध्य प्रदेश का पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से प्रदेश में अब नया प्रभारी नियुक्त होगा। कांग्रेस के सभी गुटों की निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि अगला प्रभारी कौन होगा। 

हालांकि रैली में भीड़ जुटाने के मकसद से पार्टी हाईकमान ने सभी गुटों को थपकी दे रखी है, लेकिन रैली में जुटाई गई भीड़ भी भविष्य का फेरबदल तय करेगी।  कांग्रेस के दिल्ली गलियारों की चर्चाओं को माने तो कु. शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा व कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश संगठन में बड़ी जि मेदारी सौंपी जाएगी। पूर्व मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बीते दिवस की बैठक में कुलदीप बिश्नोई सहित 14 विधायकों का शामिल होना राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी मायने रखता है। 

दूसरी ओर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पूरे जोर-शोर से प्रदेश के दौरे पर है और जगह-जगह घूमकर कार्यकत्र्ताओं को रैली का न्यौता दे रहे हैं।  इनैलो-बसपा गठबंधन के बाद यह माना जाने लगा था कि तंवर की कुर्सी अब सुरक्षित है क्योंकि नए समीकरणों के चलते पार्टी हाईकमान किसी भी तरह का बदलाव करने से संकोच करेगा। दूसरी ओर यह भी सुना जा रहा है कि पार्टी में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के फार्मूले पर भी विचार चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static