हरियाणा में कोरोना के 1161 नए पॉजिटिव केस मिले, 12 ने तोड़ा दम, रिकवरी रेट में आई गिरावट

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 08:17 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार जारी है। आज प्रदेश में 1161 नए पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं 600 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 12 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 597 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 53290 पहुंच गया है। जिसमें से 8680 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 217 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 189 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 28 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 44013 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। कुछ दिन से ठीक होने वालों की संख्या में कमी आने के चलते रिकवरी रेट में गिरावट आ गई है। रिकवरी रेट कम होकर 82.59 पहुंच गई है। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (22 अगस्त)-

PunjabKesari, haryana

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static