Paytm का पिन पूछकर खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 11:57 AM (IST)

फरीदाबाद(पंकेस):सैक्टर-49 में रहने वाले एक व्यवसायी को किसी अज्ञात महिला ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। आरोपी महिला ने खाता बंद हो जाने का डर दिखाकर व्यक्ति से उसका पेटीएम नंबर और पासवर्ड पूछ लिया। बाद में आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति के खाते से 4 बार में एक लाख रुपए की नकदी अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। मामले का पता चलते ही पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की। थाना सारन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सैक्टर-49 स्थित अचीवर बिल्डर में रहने वाले जफर अली अहमद ने पुलिस शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है और शहर में ही अपना कंपनी चलाता है। उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए पेटीएम अकाउंट भी खुलावाया हुआ है। जिसे उसने अपने बैंक खाते से जोड़ा हुआ है। गत 26 अगस्त 2016 को वह अपने घर में ही मौजूद था। तभी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात महिला ने फोन कर दिया। महिला ने अपना परिचय उसके बैंक के अधिकारी के रूप में दिया था।

महिला ने कहा कि किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका बैंक खाता बंद हो सकता है। खाते को बंद होने से रोकने के लिए उन्हें अपना पेटीएम नंबर और पासवर्ड बताना हो गया। मजबूरी में पीड़ित व्यक्ति ने महिला को अपने पेटीएम से संबंधित जानकारी दे दी। बाद में उनके मोबाइल पर पेटीएम से चार बार में एक लाख रुपए निकाले जाने का संदेश मिला। बैंक से पूछताछ की तो पता चला कि उनकी तरफ से कोई फोन नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। जांच पड़ताल के बाद अब पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static