किसान ट्रैक्टर परेड : किसानों ने फिर तोड़े बैरीकेड, दिल्ली में माहौल हुआ तनावपूर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 03:39 PM (IST)

हरियाण (ब्यूरों): दिल्ली पुलिस को जिस बात का डर था,मंगलवार को वहीं हुआ। टिकरी बॉर्डर के धरनास्थल पर पुलिस की गाइड लाईन को दरकिनार कर हजारों किसानों ने दिल्ली सीमा पर लगे पुलिस के बैरिकेटस तोड़ डाले। देखते ही देखते हजारोंं किसानों का काफिला टिकरी बॉर्डर से दिल्ली सीमा में प्रवेश कर गया। पुलिस की कार्यवाहीं केवल मूक दर्शक वाली हीं बनी रही। ट्रैक्टरों पर लगे साऊंड पर संगीत की धुन और देशभक्ति के नारों के साथ किसान आगे बढ़ते रहे और पुलिस उन्हें केवल देखती रही।

PunjabKesari

किसानों की ट्रैक्टर परेड़ में आज महिलाओं का दिल्ली कूच भी देखने वाला था। कुछ महिलाएं जहां किसानों के काफिले में पैदल शामिल थी,वहीं अनेक महिलाएं जेसीबी में बैठकर दिल्ली सीमा में प्रवेश करती देखी गई। पुलिस की गाइड लाईन में किसानों की ट्रैक्टर परेड़ का बकायदा समय और संख्या निर्धारित की गई थी। लेकिन हजारों किसानों का काफिला जिस प्रकार से बैरिकेटस तोड़कर आगे बढ़ रहा था उससे साफ नजर आ रहा था कि किसानों में भारी जोश है और पुलिस की गाईड लाइन उनके लिए कोई मायने नहीं रखती और वह हर हाल में कृषि कानूनों को रद्द कराना चाहते है। किसानों ने परेड़ में शामिल जेसीबी से बकायदा रास्तों को चौड़ा किया

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static