हरियाणा ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ किया एम.ओ.यू.

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 01:44 PM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा परिवहन विभाग ने अपना रैवेन्यू बढ़ाने के लिए पड़ोसी राज्यों की ओर कदम बढ़ाया है। इसके मद्देनजर पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एम.ओ.यू. (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया है। इस एम.ओ.यू. के बाद से दोनों प्रदेशों की रोडवेज की बसें एक-दूसरे के प्रदेश में सरपट दौड़ लगाएंगी।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि पिछले दिनों फरीदाबाद में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने अपने परिवहन की बसों को एक-दूसरे के राज्यों में चलने के लिए एम.ओ.यू. साइन कर लिया है। इससे पहले इस तरह का एम.ओ.यू. 2008 में साइन किया गया था और उसके बाद से किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था जिससे प्रदेश को काफी नुक्सान हो रहा था।

पंवार ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 600 बसों की चैसीज खरीद ली गई हैं और इनकी गुरुग्राम स्थित एच.आर.सी. की वर्कशाप में बॉडी बनवाई जा रही है। सभी काम कम्प्लीट होने के बाद ये बसें प्रदेश के सभी डिपुओं में जरूरत के हिसाब से भेज दी जाएंगी। गर्मियों में वातानुकूलित बसों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए विभाग 150 ए.सी. बसें खरीदने पर विचार कर रहा है। ये बसें ऑर्डिनरी और वॉल्वो बसों के बीच की होंगी। इसका ट्रायल दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर एक बस खरीद कर किया जा चुका है जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static