दोस्तों को पार्टी देने आए हरियाणा पुलिस के नवचयनित कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल सिलैक्ट हुए युवक और उसके साथियों पर बुधवार सुबह सैक्टर-49 स्थित मकान में गोली मारकर 8 युवक फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विशाल, पंकज, मेघल और आशीष को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया। विशाल और पंकज की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। विशाल मूलरूप से रेवाड़ी का रहने वाला था और हाल ही में उसका चयन हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर हुआ था। 

PunjabKesari,

वह अपने दोस्तों को पार्टी देने सैक्टर-49 में आया था। पुलिस को मौके की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है जिसमें हत्यारोपर आई-20 कार से फरार होते दिख रहे हैं। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने सुदीप पहल, राहुल, सतनाम, रामदीप समेत अन्य युवकों पर हत्या और आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें हत्यारोपियों को पकडऩे के लिए हरियाणा और पंजाब रवाना हो गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static