करनाल की जिला जेल में बंद कैदी पर फेंका गया गर्म तेल (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 09:02 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): हरियाणा की जेलों में कैदियों की आपसी लड़ाई की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। आज एक बार फिर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। करनाल की जिला जेल में बंद कैदी पर एक अन्य कैदी ने सब्जी बनाने वाला गर्म तेल डाल दिया, जिसके बाद उसके शरीर का हिस्सा बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा घायल को कल्पना चावला हस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया गया।

गर्म तेल पडऩे से कैदी का कंधे से लेकर पेट हाथ तक का हिस्सा जल चुका है। मिली जानकारी अनुसार कैदी अजीत की जेल में बंद किसी दूसरे कैदी से पुरानी लड़ाई थी, जिस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। झुलसा हुआ कैदी अजित पानीपत कारद गांव का रहने वाला है, जो हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अजित आराम से बैठकर अखबार पढ़ रहा था, तभी अचानक हमलावर कैदी ने गर्म तेल डाल दिया जिससे अजीत बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static