इनेलो खोया अस्तित्व बचाने में जुटी व भाजपा में छिड़ा गृहयुद्ध : कुलदीप

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 02:30 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के असली मसीहा तो पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा हैं जिनके शासन में किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम मिले थे। प्रदेश में किसानों की आवाज उठाने वाली इनेलो तो केवल एस.वाई.एल. के सहारे अपने खोए अस्तित्व को बचाने में जुटी है। भाजपा आजकल भ्रष्टाचार में ज्वाइंट पार्टनर बनकर रह गई है। भाजपा द्वारा आज प्रदेश में माइनिंग और टाइलों की फैक्टरियां लगवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

पिपली पैराकीट में प्रैस कांफ्रैंस करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं में जो आज गृहयुद्ध छिड़ा है, ये केवल लूट का माल बांटने को लेकर चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे 49 के करीब देशों में निवेश करने का निमंत्रण दे चुके हैं लेकिन 49 करोड़ का अब तक भारत में निवेश भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 16 जून को कुरुक्षेत्र में पूर्व सी.एम. हुड्डा के नेतृत्व में होने वाले भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए कार्यकर्त्ता एकजुट हों।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static