हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 07:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 26 से 29 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज बारिश से जलभराव जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि बीतों दिनों हुई तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आई थी। 

PunjabKesari, haryana

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 से 29 जुलाई के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में बारिश तेज होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।

हरियाणा में मानसून अपना पूरा रंग दिखा रहा है। कुछ दिन पहले प्रदेश भर में मेघ जमकर बरसे थे। जिससे हर जगह पानी ही पानी हो गया था। इस बारिश के कारण जहां किसानों के चहरों पर खुशी छा गई थी, वहीं लोगों को भी बढ़ती गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन इस भारी बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था।
 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static