हिसार का रोहताश बनाएगा माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 अप्रैल से करेगा चढ़ाई की शुरुआत

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 01:56 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को विंटर व समर सीजन में फतेह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही ने रिकॉर्ड अपने नाम करने का दावा किया है। हिसार के गांव मल्लापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी अब एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वह  एक अप्रैल  से अपनी चढाई की शुरुआत करेगा। 

बता दें कि माउंट एवरेस्ट पर माइनस 60 से 70 डिग्री टेंपरेचर होता है। इसलिए रोहताश खिलेरी पूरी मेहनत साथ कर रहे हैं। उनका इस बार का रिकॉर्ड माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रूकने का होगा। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रूकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा ने करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था, जिसके बाद अब भारत की तरफ से रोहताश खिलेरी ने दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने अपने इस मिशन को प्रोजेक्ट ह्युमनिटी का नाम दिया है, जिसके जरिए वह भारत की तरफ से पूरे विश्व में मानवता का संदेश देंगे। 

बताया जा रहा है कि रोहताश खिलेरी इससे पहले 16 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके हैं। इसके साथ ही वह गत वर्ष यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन हालत खराब होने के चलते उन्हें अपना यह मिशन रोकना पड़ा। गत वर्ष उन्होंने नेपाल सरकार से माउंट एवरेस्ट मिशन के लिए परमिशन मांगी थी, लेकिन उस दौरान कोरोना महामारी के चलते नेपाल सरकार ने उन्हें अनुमति नहीं दी। काफी कोशिशों के बाद अब उन्हें इसके लिए अनुमति मिली है।

रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां
. माउंट एवरेस्ट 16 मई 2018
. माउंट किलिमंजारो 23 जुलाई 2018
. माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
. माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
. माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
. माउंट मून 1 नवंबर 2020
. माउंट किलोमंजेरो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रूकने का रिकॉर्ड
. रोहताश खिलेरी बिश्नोई एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static