भ्रष्टाचार के आरोप में होमगार्ड का कमांडर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 08:34 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): विजिलेंस की टीम ने सोनीपत में होम गार्ड में कार्यरत कमांडर को चार साल पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमांडर नूंह जिला में वर्ष 2018 में कमांडर के पद पर कार्यरत थे, तो भ्रष्टाचार की शिकायत विजिलेंस को दी गई थी। इस मामले में जांच करने पर आरोपी कमांडर के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर उसे गत सोमवार को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

विजिलेंस के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि होम गार्ड विभाग के कमांडर कर्मबीर के खिलाफ गत 27 जुलाई 2022 को सोनीपत के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2018 में कर्मबीर की नूंह में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसकी विजिलेंस की टीम ने जांच की तो कमांडर कर्मबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत पाए गए। इन सबूतों के आधार पर ही गत सोमवार को विजिलेंस की टीम ने कमांडर कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को नूंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static