HSGPC अध्यक्ष दादूवाल बोले- चुनावी फायदे के लिए दी गई राम रहीम को फरलो, हरियाणा के सिख सोच समझ कर लें फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 07:35 PM (IST)

सिरसा(सरवन प्रजापति):सिरसा के कालावाली में आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा की सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को सरकार बार बार फरलो दे रही है, जो बेहद गलत है। ऐसे दोषी को चुनाव के दौरान फरलो नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा की गुरमीत राम रहीम बरगाड़ी बेअदबी कांड का मुख्य दोषी है, जोकि सिखों के धर्म के अनुसार बहुत गलत है।

उन्होंने पंजाब के बादल परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि पंजाब में चुनाव में वोटों के लिए डेरा का समर्थन लिया था। सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सरकार के दौरान गुरमीत राम रहीम को सुरक्षा मुहैया करवाई थी। दादूवाल ने कहा कि जिस भी राजनैतिक पार्टी ने सिरसा डेरा का समर्थन लिया था वो पार्टी और उनके नेता गर्त में चले गए हैं और आगे जो भी पार्टी डेरा का समर्थन साथ लेगी उसके साथ यही हश्र होने वाला है। बादल परिवार को लेकर कहा पंजाब में सिखों की जो भी धार्मिक संस्थाएं हैं, उनमे बादल परिवार ने दखल दिया है। जिससे उन धार्मिक संस्थाओं का नुकसान हुआ है।

दादूवाल ने हरियाणा में हो रहें विधानसभा चुनाव को लेकर सिखों की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर बोले कि शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी हरियाणा के सिखों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। हरियाणा के सिख बादल परिवार की बातों में न आके अपने हक में फैंसला लेकर ही किसी राजनैतिक पार्टी का साथ दें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static