राहुल गांधी की ट्रक यात्रा पर हुड्डा का बयान, कहा - वे अभी अनुभव ले रहे हैं और राजनीति में यह जरूरी (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 03:17 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सुबह अचानक अंबाला शहर पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने सुबह करीब 5:30 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेका। हालांकि राहुल गांधी के अंबाला आने की किसी भी स्थानीय नेता को भनक तक नहीं थी। राहुल गांधी के गुरुद्वारा परिसर में आने की CCTV तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी व अन्य स्टाफ के साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेकते हुए नज़र आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी एक ट्रक में बैठकर हिमाचल के लिए रवाना हो गए। ट्रक से राहुल गांधी चंडीगढ़ तक गए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज अचानक से राहुल गांधी द्वारा की गई ट्रक यात्रा पर भी अपनी राय रखी और कहा कि वे अभी तजुर्बा ले रहे हैं। पहले पैदल यात्रा, फिर साइकिल और अब ट्रक से अनुभव ले रहे हैं, लोकतंत्र में यह अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर था। प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में हरियाणा नंबर वन था। भाजपा और जजपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि यह स्वार्थ का गठबंधन है। जो पार्टी भाजपा को जमुना पार करने की बात बोल कर चुनाव लड़ी थी, वही बाद में जाकर भाजपा के साथ मिल गई। इसलिए प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी पर भी बड़ा हमला बोला है और कहा कि उन्होंने भाजपा के विरोध के नाम पर लोगों से वोट मांगे और फिर जनता के साथ गद्दारी करके बीजेपी के साथ ही जाकर मिल गए। हुड्डा ने कहा कि अब जेजेपी वाले चुनाव के दौरान जनता के बीच में जाएंगे तो उन्हें पता लगेगा कि लोगों से झूठे वायदे कर गद्दारी करने का अंजाम क्या होता है। अगर उन्हें अपने पार्टी के विधायकों के भागने का डर है तो खुद ढूंढ ले वे कौन विधायक हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई विषयों पर चर्चा की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static