सनकी पति ने पत्नी व 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 08:12 AM (IST)

 गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के गांव वजीरपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी ही नहीं बल्कि चार बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपने हाथ की नस काट कर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा उस वक्त हुआ जब उनके रिश्तेदार घर पर आए और सभी को बेसुध हालत में पाया। व्यक्ति के हाथ से खून निकलता देख रिश्तेदार सभी को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने महिला व उसके चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

 जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला नाजिम वजीरपुर क्षेत्र में सैलून चलाता है। मैं अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ गांव में ही रहता है। शनिवार देर शाम उसने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सहित चार बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया और खुद भी आत्महत्या करने के लिए अपने हाथ की नस काट ली। बच्चों की उम्र 8 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। जब ऐसा भी बेसुध हो गए तो इस दौरान इनका कोई रिश्तेदार उनके घर आ गया जिसे सभी को बेसुध देखकर अस्पताल पहुंचाया।

 

 अस्पताल से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सहित ऐसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक घायल को इलाज के बाद हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस घटनाक्रम के पीछे के कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं लग पाया है। 

 

 एसीपी नवीन की माने तो प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी के घर में कोई अंदरूनी कलह चल रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल थाना पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा की टीमों को भी जांच लगाया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसमें अपनी पत्नी व बच्चों को जहर दिया है या उनका गला दबाया है। पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत कैसे कारण पता लगा पाएंगे वहीं मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम के पीछे का असली कारण पता लग पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static