फ़र्ज़ी दस्तावेज पर खाता खोलता था बैंक कर्मचारी, गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 11:09 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): फ़र्ज़ी दस्तावेजों पर बैंक खता खोल ठगी के लिए उपलब्ध करवाने वाले बैंक कर्मचारी को साइबर थाना पुलिस ईस्ट ने काबू कर लिया है। आरोपी इंडसइंड बैंक में काम करता है और उसे बैंक खाता खोलने के लिए 20 हजार रुपए मिलते। थे। पुलिस की माने तो अब तक साइबर ठगी में 32 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फ़िलहाल गिरफ्तार किये गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई 2024 को पुलिस थाना साइबर क्राइम ईस्ट को एक व्यक्ति ने शेयर मार्किट में निवेश करने के नाम पर लगभग 35 लाख 69 हजार रुपए की ठगी होने की शिकायत दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने 25 नवम्बर 2024 को हरिंद्र भाटी को काबू किया था जो बैंक में नौकरी करता था। अब इसी मामले में संलिप्त इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान आयुष्मान के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आयुष्मान इंडसइंड बैंक का कर्मचारी है व इसी ने फर्जी फर्म दिखाकर बैंक खाता खोला था, जिसमे शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी करके ठगे गए 1,21,200 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी बैंक कर्मचारी को एक बैंक खाता खोलने के लिए 20000 रुपए मिलते थे और यह पैसो के लालच में बैंक में खाता खोलता था।फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।