घायल चाचा ने दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम, होली के दिन भतीजे ने मारी थी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 03:00 PM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले में होली की शाम जेबीटी टीचर को उसके भतीजे ने पेट में गोली मार दी। व्यक्ति घायल अवस्था में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती था। आखिर में उसने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। शव को दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद समालखा लाया जाएगा। आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गोली मारे जाने के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक के बेटे अंकुश ने बताया कि वह समालखा की पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता वीरेंद्र उर्फ काला 45 साल के थे, जोकि गांव खोजकीपुर में जेबीटी टीचर थे। आरोपी ताऊ का लड़का रिंकू है। वह पिछले करीब 2 साल से गांव से बाहर कहीं रहता है। उससे किसी का कोई वास्ता नहीं है। करीब 6 साल पहले रिंकू के पिता नफे सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं इसके बाद रिंकू की भी नौकरी छुट गई। जिसके बाद वह आपा खो बैठा और सभी पर हमला करने लगा था। उससे किसी भी प्रकार की रंजिश नहीं है। सोमवार शाम को वह अवैध पिस्तौल लेकर आया और पिता के पेट में गोली मार दी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static