हरियाणा में INLD प्रत्याशी आदित्य चौटाला की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 02:56 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा के डबवाली विधानसभा क्षेत्र से इनेलो कैंडिडेट और पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल चौटाला की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें रात में ही संगरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हनुमानगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य चौटाला की हालत स्थिर बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि आदित्य चौटाला की हार्ट बीट और ईसीजी में भी दिक्कत है। इसके अलावा डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पथरी की भी समस्या है। इसके चलते पेशाब में रुकावट आ रही है। आदित्य चौटाला जल्द ही ठीक हो जाएंगे लेकिन उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। आदित्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इसके चलते जीवन शैली में आए बदलाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

BJP छोड़ इनेलो में ली थी एंट्री 

आदित्य चौटाला ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर इनेलो में एंट्री ली थी। इनेलो ने आदित्य को डबवाली से उम्मीदवार बनाया। खुद ओमप्रकाश चौटाला आदित्य चौटाला के नामांकन पर साथ आए थे और जीत का आशीर्वाद दिया था। आदित्य की डबवाली में अपने ही भतीजे जजपा के दिग्विजय चौटाला और अमित सिहाग से मुकाबला है। अमित सिहाग डॉ केवी सिंह के बेटे हैं।

2019 में हार गए थे आदित्य चौटाला

आदित्य चौटाला 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। साल 2019 में उन्हें हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। आदित्य ने 2019 विधानसभा चुनाव में डबवाली से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह कांग्रेस के अमित सिहाग से चुनाव हार गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static