चुनौतियों के ‘चक्रव्यूह’ को भेद कार्यकर्ताओं में नया जोश जगा गई इनैलो की हांसी रैली

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 12:22 PM (IST)

सिरसा (संजय अरोड़ा): प्रदेश में लगभग 5 वर्षांे से विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रही इनैलो के समक्ष पार्टी के विभाजन के बाद जहां पार्टी का अस्तित्व बचाए रखना एक बड़ी अग्निपरीक्षा थी तो वहीं ‘घर’ से मिली ललकार का भी जवाब देना इनैलो के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। 

इन सबके बीच इनैलो की 5 माह के अंतराल में हांसी में हुई दूसरी राज्य स्तरीय रैली पर आम लोगों के साथ साथ राजनीतिक पर्यवेक्षकों की भी निगाहें थीं। इस रैली में प्रभावी भीड़ जुटाकर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला जहां तमाम चुनौतियों का सामना करने में सक्षम साबित हुए तो वहीं विरोधियों को भी यह दिखा दिया कि इनैलो का काडर विभाजन के बावजूद भी मजबूत है। रैली में जुटी भीड़ से न केवल अभय सिंह चौटाला बल्कि इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी उत्साही दिखे। रैली में महिलाओं की भी प्रभावी हाजिरी नजर आई। इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का सम्बोधन भी पार्टी वर्करों व समर्थकों पर खास छाप छोड़ता नजर आया। 

चौटाला अपने सम्बोधन में अगले माह जेल से रिहा होकर बाहर आने की बात कहकर अपने कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भी पैदा कर गए। यही नहीं, चौटाला ने चुटकी भी ली कि आज जो बहकावे में आकर कहीं और हैं वे उनके जेल से बाहर आने के बाद यहीं दिखाई देंगे। इनैलो सुप्रीमो ने पिछले 5 वर्षांे में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभय सिंह चौटाला की एस.वाई.एल. समेत अनेक मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष के लिए पीठ भी थपथपाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static