घर से उड़ाई नकदी व जेवरात

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 02:10 PM (IST)

जगाधरी वर्कशॉप (गोपाल): जगाधरी वर्कशॉप के तारापुरी कालोनी, विष्णुनगर में बीती रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। मकान मालिक रमेश सूरी ने बताया कि वह परिवार सहित एक दिन के लिए बटाला, पंजाब गए हुए थे। सोमवार सुबह जब घर वापस आए तो देखा कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद है। शक होने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। 


फर्कपुर पुलिस की ओर से ए.एस.आई. सुमेश पाल आए। वह पीड़ित के साथ मकान के अंदर गए तो देखा कि चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोर अपने साथ अलमारी में रखे जेवरात, नकदी, एल.ई.डी. व एक गैस सिलैंडर ले गए। पीड़ित ने बताया कि पिछले महीने ही उसके बेटे का विवाह हुआ है। ऐसे में विवाह में आए जेवरातों को भी चोर साथ ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static