75 पार हुआ तो गर्दन पर होगा वार : जय हिंद

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल/ पांडेय): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा ने 5 साल दौरान घोषणा पत्र में किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। भाजपा घोषणा पत्र को छिपा रही है, क्योंकि उसके आधार पर कोई काम नहीं किया गया है। केवल जनता को गुमराह किया है। 

चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फरसा कांड की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा का 75 पार हुआ तो आम आदमी की गर्दन पर होगा। दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने और मंत्रियों के टिकट काटने पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल टिक-टॉक पर गाना गाएं फिर अगली बार मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकत्र्ताओं को टिकट दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर जल्द घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। विपक्ष पर जयहिंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की टिकटें अमित शाह की सलाह के बाद बांटी गई हैं। 

फरसा लहराकर की प्रैसवार्ता, आयोग कर सकता है कार्रवाई : जयहिंद ने प्रैसवार्ता दौरान फरसा लेकर पहुंचे और पत्रकारों के समक्ष फरसे को लहराते हुए कहा कि ऐसा कर हरियाणा की जनता को मुख्यमंत्री के फरसा कांड की याद दिलवा रहे हैं। वहीं इस मामले में आयोग जयहिंद विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static