दरिंदगी की हदें पार: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सिर पर ईंट से हमला, फिर छत से नीचे फेंका...आरोपी फरार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 11:58 AM (IST)
नूंह: किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म कर कर छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर में ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। बिछोर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग चाची के घर सो रही थी। रात करीब 2 बजे आरोपी घर में घुस गया और खेतों में निर्माणाधीन घर में ले गया। आरोप ने दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसे छत से नीचे फेंक दिया।
पुलिसिया कार्रवाई
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बिछोर थाना पुलिस ने पीड़िता और आरोपी के एक ही गांव के होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act), दुष्कर्म और जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। फरार आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।