जिम में हुआ झगड़ा, फिर ट्रेनर ने साथी संग घर आकर चला दी गोली, गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:13 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): जिम में हुए झगड़ने ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि दो पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान मिलु उर्फ राणा (उम्र-32 वर्ष) निवासी गांव मोखरा जिला रोहतक व पंकज उर्फ मोटा (उम्र-30 वर्ष) निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मिलु नाहरपुर रूपा में जिम में ट्रेनर है। उपरोक्त आरोपी तथा शिकायतकर्ता पक्ष आपस में दोस्त थे तथा एक साथ जिम जाते थे लेकिन किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के भाइयों ने हर्ष नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की। उसके बाद उपरोक्त आरोपियों ने हर्ष के साथ की गई मारपीट का बदला लेने के लिए शिकायतकर्ता के घर पर गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि 17 मपर्च की रात को नाहरपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव कॉलोनी में गोली चली है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से 6 खोल बरामद किए। पुलिस ने मौके पर जांच की और यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसके भाई तथा इसके चाचा के लड़के ने एक हर्ष नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। 17 मार्च की रात को लगभग 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर आए तो व्यक्तियों द्वारा उनके घर के सामने फायरिंग की गई। जब यह फायरिंग की आवाज सुनकर बालकनी की तरफ आया तो वे व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। हर्ष ने इनको मारने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसके घर पर गोली चलवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच के लिए अपराध शाखा सेक्टर-39 को सौंपा था। मामले में अब अपराध शाखा ने ही इन दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।