जेजेपी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा के सीएम बने: देवेंद्र बबली

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 07:10 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि जजपा के कार्यकर्ता चाहते है कि दुष्यंत चौटाला प्रदेश के सीएम बने,जिससे प्रदेश का बेहतरीन तरीके से विकास हो सके। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना होती है कि उनके मनपसंद नेता को सत्ता मिले। उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन की सरकार से प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है,लेकिन आने वाले समय में क्या होगा। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

बता दें कि पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली आज चरखी दादरी पहुंचे, जहां उन्होंने नई अनाज मंडी में पंचायत प्रतिनिधियों को जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उनके साथ दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान भी मौजूद थे। उन्होंने पंचायत समिति के सदस्यों को कहा कि सेवा भावना और निष्ठा के साथ कार्य करे। जिससे गांवों का विकास हो सके। ये भी कहा कि बीजेपी और जेजेपी बिना भेदभाव के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static