घोटालों से भरा था कांग्रेस का शासनकाल, मोदी सरकार में हुआ चहुंमुखी विकासः जेपी नड्डा

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 09:13 PM (IST)

जींद(अमनदीप पिलानिया): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में समूचा भारत बदल रहा है, देश नई-नई बुलंदियों को छू रहा है। अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में भी भारत मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा एक बार फिर से 400 सीटों के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अगुवाई में बनने जा रही है। हर तरफ से जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। ये उद्वगार उन्होंने आज जिला जींद मुख्यालय लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ोली के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर शहर के बाजारों से रोड शो भी निकाला गया। जिसमें उनके साथ प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली एंव स्थानीय विधायक डॉक्टर कृष्णा मिड्ढा भी रहे।

PunjabKesari

भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका शासनकाल घोटालों से भरा हुआ था। जिसमें कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला शामिल है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे भी अब अपने बच्चे की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि अब पहले वाला भारत नहीं रहा। दस साल पहले लोग समझते थे कि देश का क्या बनेगा, लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश ने चहुमुखी तरक्की की है। पहले भारत को दवाइयों, मशीनरी, मोबाइल और और अन्य वस्तुओं के लिए दूसरे देशों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था, लेकिन अब हमारा देश दूसरे देशों की मदद कर रहा है।

नड्डा ने कहा कि इस्पात के मामले में हम दूनिया में दूसरे नबंर पर आ गए हैं। आज अमरीका, रूस और अन्य बड़े देशों की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो रही है, जबकि मोदी की अगुवाई में भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन सप्लाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों। जनकल्यानकारी योजनाएं शुरू कर देश के हर वर्ग को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा कर बहुत खुश हैं और देश की जनता अब उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static