क्या जेपी नड्डा की मध्यस्था से नायब-अनिल विज बड़े भाई व छोटे में बनेगा सामंजस्य

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 08:35 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा प्रवास के बाद नवगठित नायब सरकार में चल रही अटकलों पर  विराम लग सकता है! क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के बहुत ही खास और दुख सुख के साथी हैं ! जिनकी दोस्ती जगजाहिर है ऐसे में अगर  नड्डा कोई बात कहें  और विज उसे न स्वीकार करें यह नहीं हो सकता। क्योंकि अनिल विज और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बहुत ही परिवारिक  पुराने संबंध है! इस दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी अंबाला कैंट का दौरा बताया जा रहा है। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री के दौरे में आधिकारिक रूप से अनिल विज के यहां जाने का कार्यक्रम नहीं है!

दुख-सुख के साथी रहे नड्डा और विज बेशक अलग-अलग प्रदेशों से संबंध रखते हो, लेकिन उनका याराना भाजपा के बुरे दिनों के वक्त का है। लगातार समय के उतार-चढ़ाव चलते रहे, लेकिन संबंधों में कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। जेपी नड्डा आज विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मौजूद हैं। वह पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय रहे और केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाते रहे। लेकिन जब-जब एक दोस्त को दूसरे दोस्त की जरूरत पड़ी, तो कहीं भी पद या रुतबा आड़े नहीं आया। नड्डा जहां आज देश के बेहद ताकतवर नेता है, वहीं विज प्रदेश के बेहद ताकतवर मंत्री रहे हैं,दमदार नेता हैं।विज की स्पष्टवादीता, मुखरता, ईमानदारी और बेबाक अंदाज ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। लेकिन इन दोनों नेताओं ने बहुत संघर्षशील जीवन भी जिया है। दोनों के ही सितारे समय-समय पर लगातार एक दूसरे के मेल खाते देखे गए हैं। नड्डा के गर्दिश भरे सितारों को देखकर विज के सितारों ने भी गर्दिश का चोला पहना और जब नड्डा के सितारे बुलंद हुए तो विज के सितारों ने भी बुलंदी का रूप धारण किया।दोनों ही नेताओं का वक्त समय-समय पर एक जैसा दिखा। जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो विज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

लेकिन जिस प्रकार से  जेपी नड्डा साथ अनिल विज की नजदीकियां और प्रदेश भर में  भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र ऐसे नेता की छवि जिनके पास प्रदेश के कोने-कोने से आए दिन फरियाद लेकर पहुंचने वालों की लंबी कतारे लगती हो ऐसे एकमात्र नेता हरियाणा में अनिल विज ही है यही नहीं प्रदेश भाजपा में वरिष्ठता के आधार पर भी वे सब पर भारी पड़ते हैं।

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी के अंबाला कैंट में आगमन के बाद इस सारे घटनाक्रम समापन हो जाएगा! यही नहीं  भाजपा हाई कमान लोकसभा चुनाव से पहले किसी प्रकार के किसी भी विवाद को जन्म नहीं देना चाहता! इससे पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद  नायब सैनी द्वारा   अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया गया था यही नहीं अनिल जी द्वारा भी उन्हें  मुख्यमंत्री नायब सैनी को उनका छोटा भाई कहकर संबोधित किया गया था इसके अलावा में भाजपा पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता है ऐसे में सवाल ही नहीं उठता कि  वे पार्टी की  विचारधारा  के विरुद्ध जाएं।वह पार्टी के अनन्य भगत हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static