कैलाश मानसरोवर यात्रा में फंसी रही हरियाणा की महिला IAS, सकुशल लौटी

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय): कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गईं हरियाणा की महिला आई.ए.एस. अधिकारी रेनु फुलिया भी कई दिनों तक वहां फंसी रहीं। रेनु फुलिया ने बताया कि वह 25 जून को तय कार्यक्रम के तहत मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुई थीं। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा और दर्शन करने के दिन ही अचानक मौसम खराब हुआ। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी से संपर्क किया। उन्होंने मुख्य सचिव साहब से आग्रह किया कि किसी तरह मुझे यहां से निकाले। 

मुख्य सचिव ने भारतीय दूतावास को मामले की जानकारी दी और फिर दूतावास को डी.ओ. लैटर भेजा। लैटर के बाद ही भारतीय वचीनी दूतावास के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने रेनु फुलिया समेत कई अन्य महिला व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वहां से निकालने के लिए काठमांडू से विमान भेजा। फुलिया ने बताया कि 25-25 के ग्रुप में लोगों को वहां से वापस भेजा गया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार मानसरोवर की यात्रा पर गई थीं। परेशानी जरूरी हुई लेकिन भगवान के अच्छे से दर्शन हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static