पेपर देने गई थी विवाहिता, पति खुद छोड़कर आया कॉलेज, रात तक नहीं लौटी वापस
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 09:18 AM (IST)

कैथल: जिले के गांव फरल की एक विवाहिता गुरुवार को परीक्षा देने के बाद वापस ही नहीं लौटी। उसे ढूंढने के लिए परिजनों ने काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह विवाहिता के पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। ढांड पुलिस थाना में दी गई शिकायत में गांव निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार को शहर के एक कॉलेज में पेपर देने गई थी। वह उसे सुबह सवा 9 बजे कॉलेज छोड़कर आया था। पेपर दोपहर 12.30 बजे तक था, लेकिन जब वह उसे लेने गया तो वह नहीं मिली। उसे काफी ढूंढा।
ढांड थाना के प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता को ढूंढने के लिए कार्रवाई पुलिस की तरफ से शुरू कर दी गई है। कई एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा