कंवर पाल गुर्जर बोले- किसान आंदोलन अलोकतांत्रिक, चाइना बिगाड़ रहा है भारत में हालात

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 04:38 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने देश में अव्यवस्था फैलाने में चाइना का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि बहुत से उद्योगपति भारत में अपने उद्योग लगाना चाहते हैं। जिओ के मोबाइल टावर तोड़कर ऐसे उद्योगपतियों को डराया जा रहा है। जबकि चाइना ने अपने यहां ऐसा विरोध करने पर 3000 लोगों पर बुलडोजर चलवा दिया था। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। यह किसानों के हितेषी नहीं दुश्मन है। यह सब अलोकतांत्रिक है। 

पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के ट्वीट की सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए जनता का विश्वास खो चुके हैं पर उन्होंने कहा कि किसान सरकार के साथ है। कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जो लोग विश्वास खो चुके हैं वो इस तरह की बात कह रहे हैं, जबकि हमारी केंद्र ,प्रदेश की सरकारें किसानों के साथ है। ये कानून किसानों के हित में हैं, यदि कोई बात है तो लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है. लेकिन इस तरह हुड़दंग मचाना बहुत गलत है।

करनाल के कैमला में हुए बवा की शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कड़े शब्दों में इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कहा कल जो कुछ हुआ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। जिस प्रकार से हुड़दंग मचाने का काम और हमला किया इससे कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। भीड़ में महिला, पुरुष, बच्चे दब सकते थे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए और सख्त कारवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह जो कानून बनाए गए हैं लंबे समय के बाद ही बनाए गए। मांग थी कि किसान को अपनी फसल की कीमत लगाने का अधिकार मिलना चाहिए और स्वामीनाथन ने भी यही बात कही थी। उसके हित में ही यह कानून बनाए। कुछ लोगों ने किसानो को गुमराह करने का काम किया। गुमराह करने वाले लोग अपनी बात कह रहे हैं। निश्चित तौर पर जिन्होंने कानून बनाया है उनको भी तो अधिकार है कि वह अपनी बात कहें। लोकतंत्र में दोनों को अपनी बात कहने का अधिकार है। वह अपनी बात कह रहे हैं सरकार अपनी बात कह रही है। उसमें इस बात की जिद्द क्या है कि हम आपको अपनी बात नहीं करने देंगे। 

PunjabKesari, haryana

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मैं समझता हूं जिस प्रकार का व्यवहार कल किया बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना था। इतनी बड़ी संख्या में लोग वहां बैठ कर बात सुन रहे थे। जिस प्रकार एकदम हमला किया, कुछ भी घट सकता था। किसानों पर एफ आई आर दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल होनी चाहिए थी। मैं कहता हूं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उनके खिलाफ। यह एक बहुत गैर जिम्मेदाराना व्यवहार था।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static