Karnal : पुलिस ने एक साथ पकड़े 14 चोर, दिन में रैकी कर रात में करते थे वारदातें, होंगे बड़े खुलासे

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 09:25 PM (IST)

करनाल : करनाल पुलिस की सीआईए 3 शाखा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिजली की तारें चुराया करते थे। आरोपियों ने तकरीबन 44 लाख रुपए के करीब की कीमत की तारों पर हाथ साफ किया था। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जंगशेर ने बताया करनाल में कुछ जगहों पर 33 केवी के जो बिजली घर बन रहे हैं उनमें बिजली की तारों की लाइने बिछने का काम चल रहा था। वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उनसे पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। 

पुलिस जांच कर्मचारी ने बताया कि कुल 15 आरोपियों में से 1 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़े गए सभी आरोपी करनाल जिला के रहने वाले हैं। आरोपियों से 2 गाड़ियां और  2.40 लाख कैश बरामद हुआ। उन्होंने कहा पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की वारदात करनाल के निसंग एरिया, अलीपुर, रम्बा ,और एक वारदात कैथल के पूंडरी एरिया की है।

उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों में से 2 लोग पहले बिजली का काम किया करते थे। दिन में वारदात करने से पहले रैकी किया करते थे और रात को कटर से बिजली की तार को काट दिया करते थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static