केजरीवाल की कुरुक्षेत्र रैली बुरी तरह हुई फ्लॉप- प्रवीण आत्रेय

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 10:47 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को पूरी तरह से फ्लॉप रैली बताते हुए कहा कि हरियाणा का हर नागरिक केजरीवाल के झूठ से परिचित है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि रैली में केजरीवाल का भाषण झूठ का पुलिंदा था। केजरीवाल ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख नौकरियां देने का दावा किया। हालांकि केजरीवाल के इस झूठ में नौकरियों की संख्या समय-समय पर बदलती रहती है। 21 फरवरी 2022 को दावा 10 लाख का था। 26 मार्च 2022 में मनीष सिसोदिया ने 1 लाख 78 हज़ार का दावा किया था। मीडिया में छपी खबरों में यह संख्या मात्र 3246 है। सबसे हास्यास्पद बात है कि दिल्ली सरकार में कुल सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी मात्र 2 लाख 20 हज़ार है। 

केजरीवाल का दिल्ली मॉडल झूठ का मॉडल- प्रवीण आत्रेय

आत्रेय ने कहा कि केजरीवाल ने रैली में झूठ बोल कर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को हरियाणा से बेहतर बताने का प्रयास किया। सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। देश के शिक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हरियाणा के बच्चों ने दिल्ली से अच्छा प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि केजरीवाल के दावे झूठ पर टिके हैं। एनसीपीसीआर की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के स्कूलों की संख्या 1027 है। इनमें से लगभग 800 स्कूलों में प्राध्यापक नहीं है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में से केवल 500 के पास अपनी इमारतें हैं। अन्य स्कूल इन्हीं इमारतों में अलग-अलग पारी में चल रहे हैं। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि यह स्थिति तब है जब दिल्ली में स्कूल शिक्षा का 46% हिस्सा निजी स्कूलों का है। केवल 54% हिस्सा सरकारी स्कूलों का है। हरियाणा में लगभग 78 % हिस्सा सरकारी स्कूलों का है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static