केजरीवाल को दिल्ली के पानी आपूर्ति के लिए अन्य राज्यों से भी करनी चाहिए बात: मनोहर लाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के पानी की आपूर्ति हरियाणा द्वारा की जा रही है। आवंटित पानी से ज्यादा पानी दिल्ली को दिया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि वे हर जगह अलग बात करते हैं दिल्ली के पानी की आपूर्ति के लिए उन्हें अन्य राज्यों से भी बातचीत करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वे हर जगह अलग बात करते हैं। जब पंजाब में जाते हैं तो कहते हैं कि हरियाणा का हक एसवाईएल पर नहीं हैं, जब हरियाणा में आते हैं तो कहते हैं कि एसवाईएल पर हरियाणा का ही हक है, दिल्ली विधानसभा में बोलते हैं कि दिल्ली के पास पर्याप्त पानी है, 200 लीटर पानी प्रति ‌व्यक्ति दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी दे रहे हैं जबकि 719 क्यूसिक पानी दिल्ली को देना आवंटित हैं। सबकी पानी की आवश्यकता बढ़ रही है लेकिन इस पानी की आपूर्ति करने का काम केवल हरियाणा का नहीं है , हरियाणा के पास अपना कोई पानी का स्‍त्रोत नहीं है। जिन राज्यों के पास स्‍त्रोत हैं उन्हें पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static