किसान आंदोलन : दिल्ली हिंसा के बाद लापता हुए किसानों के लिए बनाया हैल्प डैस्क

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 09:17 AM (IST)

सोनीपत : 3 कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुए उपद्रव व भड़की हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस ने जहां अनेक किसानों को गिरफ्तार किया है वहीं काफी किसान अभी भी लापता हैं। लापता किसानों को ढूंढने के लिए परिजन यहां-वहां भटक रहे हैं जिसे देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने हैल्प डैस्क स्थापित किया है। साथ ही मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है जिस पर कोई भी लापता हुए किसानों के संबंध में जानकारी आदान-प्रदान कर सकता है। किसान नेताओं का कहना है कि लापता हुए किसानों को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में सिंघु बॉर्डर पर हैल्प डैस्क स्थापित किया गया है और दिल्ली पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ने 122 को किया गिरफ्तार
लापता हुए किसानों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 122 किसानों की सूची जारी की है ताकि परिजनों को उनके बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा लापता हुए लोगों की सूची बनाई जा रही है ताकि उनका पता लगाने का काम शुरू किया जा सके।

नांगलोई थाने में सबसे अधिक गिरफ्तारियां
26 जनवरी को मचे उपद्रव व हिंसा के बाद सबसे अधिक गिरफ्तारियां नांगलोई क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने की हैं। यहां 38 किसानों को गिरफ्तार किया गया है, इसके बाद अलीपुर आऊटर नॉर्थ थाना पुलिस द्वारा 34 किसानों की गिरफ्तारियां की गई हैं जबकि पश्चिम विहार थाने द्वारा 15 किसानों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा सबसे कम गिरफ्तारियां सीमापुरी, बाबा हरिदास नगर में हुई है जहां 3-3 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

कहां से कितने किए गिरफ्तार
मुखर्जी नगर                 9
नांगलोई                     38
उत्तम नगर                    8
नजफगढ़                      7
सीमापुरी                       3
बाबा हरिदास नगर          3
पश्चिम विहार                15
अलीपुर आऊटर नॉर्थ      34
मुंडका आऊटर डिस्ट्रिक्ट  5
कुल                           122

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static