कुरुक्षेत्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी काबू

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 05:44 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: शहर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस दौरान 72 लाख 80 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र उर्फ आजाद निवासी गुरदेव नगर दीपक निवासी नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  

बता दें कि पीड़ित हरगोबिंद नगर के पड़ोसी नरेंद्र सिंह उसके पड़ोस में कार सेल परचेज का काम करता था। नरेंद्र ने उसकी मुलाकात दीपक सिंगला के साथ करवाई थी। इस दौरान उन्हें आस्ट्रेलिया भेजने वाले और बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। साथ ही प्लाट खरीदने के नाम पर 3 लाख रुपए और बाद में 6 लाख रुपये आरटीजीएस से लिए थे। इस तरह करके आरोपियों ने उनसे कई बार करके 72 लाख रुपए ले लिए। वहीं पीड़ित ने उन्हें विदेश भेजने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके नाम पर आत्महत्या करने की धमकी दी,जिससे वह काफी आहत हो गए और मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से डेढ़ लाख नकदी और पासपोर्ट बरामद हुआ है।

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static