पानीपत मॉडल टाऊन में रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला एएसआई(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 10:02 PM (IST)

पानीपत (सचिन नारा): हरियाणा के जिला पानीपत के मॉडल टाऊन थाने की महिला एएसआई रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार की गई। वाकया रविवार देर शाम का है, जब एएसआई सीमा एक मामले के आरोपी से 5000 की रिश्वत ले रही थी, जिसे पुलिस ने पुलिस ने छापेमारी के दौरान रंगे हाथों काबू कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला एएसआई को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक महिला एएसआई जिस शख्स से रिश्वत ले रही थी, उस पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रहने का आरोप लगाया हुआ है। इसी मामलेे में आरोपी शख्स को महिला एएसआई फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static