कांग्रेस में आज जितनी निराशा देखी जा रही है, वह पहले कभी नहीं देखी गई: कंवरपाल गुर्जर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा की कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर प्रत्याशियों की घोषणा में देरी करने को लेकर निशाना साधा है चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज जितनी निराशा देखी जा रही है, वह पहले कभी नहीं देखी गई। आज पार्टी के बड़े नेता चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। मेरी भी कांग्रेस के बड़े नेताओं से बातचीत होती रहती है, तो वह कहते हैं कि हमें क्यों मरवा रहे हो, हमने कोई चुनाव नहीं लड़ना।

कंवरपाल ने कहा कि जब कांग्रेस के बड़े नेता ही चुनाव लड़ने में रुचि नहीं रख रहे हैं, तो कांग्रेस किसको टिकट देगी। यही कारण है कि उनके टिकट वितरण में देरी हो रही है। चौधरी बिरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर कंवरपाल गुर्जर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया।

गुर्जर ने कहा कि चौधरी वीरेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी में जो सम्मान मिला है,  कांग्रेस में उन्हें कभी नहीं मिलेगा। जब भी भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई समस्या आई, तो उन्होंने उसका सामना करने की बजाय पीछे हट गए।

उन्होंने कहा कि चौधरी वीरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर उन्होंने कई बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनगढ़ से भी बात की थी। मैं  बिरेंद्र सिंह से कभी सहमत नहीं था। क्योंकि जब भी पार्टी को उनकी जरूरत पड़ी वे साथ नहीं खड़े हुए।

 

पिछले मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ विधायकों और मंत्रियों की हुई बैठक के बारे में बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पार्टी की एक रूटीन बैठक थी। लिहाजा वर्तमान में चुनाव भी हो रहे हैं, उस पर भी हल्के स्तर पर चर्चा की गई। पार्टी ने फैसला किया है कि 5 में तक प्रदेश की सभी विधानसभा में बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर भी विस्तार से बात हुई है। जननायक जनता पार्टी में शुरू हुए बिखराव पर कृषि मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन कई बार हालातो के चलते ऐसी घटनाएं हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static