बर्थडे पार्टी से लौट रहे लंदन के लड़के को घेरकर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 09:51 AM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) : गुडग़ांव के पॉश इलाके सुशांत लोक में लंदन के रहने वाले एक किशोर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 23 जुलाई की है, लेकिन आरोपियों ने अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद शनिवार को सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में कई लड़के किशोर को घेरकर पीटते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

किशोर की मां ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर मूलरूप से लंदन में रहता है लेकिन कुछ समय से सुशांत लोक की एक सोसाइटी में रह रहा है। बीती 23 जुलाई को वह दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गया था। पार्टी से वापस आते वक्त उसे कुछ लड़कों ने घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने गाली-गलौज की और किशोर की कमीज फाड़ दी। किशोर घर पहुंचा तो उसने कुछ नहीं बताया। अब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो किशोर की मां तक पहुंचा तो उन्होंने सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज करवाया है। सेक्टर-43 चौकी प्रभारी का कहना है की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static