मशीन गिरने से हुआ लाचार, फैक्ट्री मालिक ने नहीं दिया साथ.... युवक ने दे दी जान

punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 06:12 PM (IST)

पानीपत: पानीपत की एक कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। जहां उस पर काफी वजनी मशीन गिर गई थी। मशीन गिरने से उसका पैर टूट गया। वह कम करने से लाचार हो गया। ऐसे में फैक्ट्री मालिक ने उसका साथ नहीं दिया। जिससे वह परेशान रहने लगा। इन्हीं कारणों के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस को जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि वह विकास नगर का रहने वाला है। मृतक विशाल उसका बेटा था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां एक माह पहले उस पर काफी वजनी मशीन गिर गई थी। मशीन पैर पर गिरने से उसका पैर तीन जगह से टूट गया था।

उस वक्त फैक्ट्री मालिक ने पूरा इलाज सही से करवाने के बारे में वायदा किया था। लेकिन फैक्ट्री मालिक ने उसका इलाज नहीं करवाया। 13 जून को विशाल ने फैक्ट्री मालिक को फिर कॉल की और सैलरी मांगी। फैक्ट्री मालिक ने सैलरी देने से इंकार कर दिया। ऐसी के चलते विशाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह उसके कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static