Tohana: चढ़ूनी गुट के महेंद्र पारता ने BJP उम्मीदवार शुभम सागु को हराया, 106 वोटों से की जीत दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 10:28 AM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : हरियाणा में सभी 143 पंचायत समितियों एवं 22 जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। टोहाना के जिला परिषद से वार्ड नंबर 14 से भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चडूनी गुट के महेंद्र पारता जीते है। उन्होंने 106 वोट से भाजपा समर्थित शुभम सागु को हराया। महेंद्र पारता को 2944 वोट मिले है जबकि शुभम सागु को 2838 वोट मिले। वहीं टोहाना के जिला परिषद से वार्ड नंबर 15 से समैन की मंजू देवी जीत गई है। मंजू देवी के पति लीला समैन मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के खासम खास है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)