ईंट-भट्ठे पर दो मजदूरों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 07:04 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव नाहरी के पास स्थित कृष्णा ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला साजिद है। बता दें कि आरोपी ने ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूर सलीम और अमरुद्दीन की हत्या कर दी थी। आरोपी अमरूद्दीन का दोस्त व पड़ोसी है। साजिद मजदूरी के लिए अमरूद्दीन के साथ ही भट्ठे पर आया था। 

जानकारी के अनुसार आरोपी को रात के समय सलीम और अमरुद्दीन ने शराब पीकर एडवांस मजदूरी के रुपये मांगने पर झगड़े में उसे पीट दिया गया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि यूपी के जिला अलीगढ़ के महफूज नगर की गली नंबर-3 का रहने वाला अमरूद्दीन उर्फ धर्मेंंद्र गांव नाहरी के पास स्थित कृष्णा ईंट भट्ठे पर काम करता था। 

वह कुछ दिन पहले घर गया था। वहां से वह अपने साथ तीन अन्य मजदूरों सलीम, सलीम के साले इसराफिक व अपने पड़ोसी साजिद को लेकर आया था। 6 सितंबर की रात को चारों खाना खाने के बाद ईंट के ढेर पर जाकर सो गए थे।  7 सितंबर को सुबह अमरूद्दीन व सलीम के शव पड़े मिले थे। वहां पर खून बिखरा था और उनके दो साथी गायब थे। पुलिस ने मामले में अमरूदीन के पिता इस्लाम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सलीम के साले झारखंड के जिला गुमला के कुश निवासी इसराफिक की तलाश शुरू कर दी थी। 
पुलिस जांच में सामने आया कि 6 सितंबर की शाम को चारों ने मुंशी सतबीर से एडवांस के नाम पर 4 हजार रुपये लिए थे। चारों ने बताया था कि उन्हें राशन लाना है। परिजनों ने बताया था कि सलीम व उसके दोस्त कई बार शराब पी लेते थे। पुलिस ने इसराफिक के बारे में पता लगाया तो इसी बीच पता लगा कि उनके साथ चौथा साथी साजिद था। वह अमरूद्दीन के पड़ोस में रहता था। कुंंडली थाना पुलिस ने उसे अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसने दोनों साथी मजदूरों की हत्या करना स्वीकार किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static