मासूम की हत्या करने वाला लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 07:58 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): राजेंद्रा पार्क एरिया में लिव इन में रहे युवक ने महिला के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मारपीट में घायल हुआ महिला का दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने केेस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 


पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के दादा ने कहा कि वह टेकचंद नगर, गुरुग्राम में अपने परिवार सहित रहता है। उसका बड़ा बेटा विजय कुमार भी अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ उनके पास ही रहता था। विजय कुमार की वर्ष 2023 में मौत हो गई थी। जिसके बाद विजय की पत्नी अपने दोनों बच्चे नौ साल के मानू व सात साल के प्रीत के साथ राजेंद्रा पार्क में यूपी बिजनौर के 28 वर्षीय विनित चौधरी के साथ रहने लगी। विनित यहां एक कंपनी में काम करता है। बच्चों के दादा का आरोप है कि विनित मोनू व प्रीत के साथ मारपीट करता। वह उनकी पुत्रवधु की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता। रविवार की सांय विनित घर आया तो बच्चों की मां घर पर नहीं थी। जिसके बाद विनित ने बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें प्रीत की मौत हो गई और मानू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।


वारदात की सूचना मिलते ही थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। वहीं आरोपी को राजेंद्रा पार्क से काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतक बच्चे की मां के साथ कई महीनों से एक साथ रह रहा था। करीब एक महीने पहले वह अपने गांव बिजनौर चला गया था और करीब एक सप्ताह पहले गुडग़ांव आया था। वापस आने के बाद मृतक बच्चे की मां के साथ रहने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static