युवक की दिन दहाड़े दोस्तों ने की चाकू गोदकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 04:51 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-45 में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम मृतक के दोस्तों ने दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला सेक्टर-45 की झुग्गियों में रहता था और यहां ड्राइवरी करता था। आज उससे मिलने के लिए उसके दोस्त मध्य प्रदेश निवासी राहुल, आकाश सहित अन्य उसकी झुग्गी पर आए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका बाबूलाल से विवाद हो गया और उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बाबूलाल को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static