ड्यूटी से घर लौट रही महिला से युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 12:24 PM (IST)

भिवानी(अशोक भारद्वाज): गांव केलंगा में एक युवक ने एक विवाहिता के साथ छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने महिला की पिटाई भी की अौर वहां से फरार हो गया। महिला को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव केलंगा की एक महिला रोहतक एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। गत दिवस वह ड्यूटी करके वापस लौटी और गांव पहुंचकर अपने घर जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेडखानी करनी आरंभ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर अनेक महिलाएं पहुंचने लगीं तो आरोपी युवक ने महिला के साथ मारपीट की और वह मौके से फरार हो गया। बाद में अन्य महिलाओं ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। 
PunjabKesari
पहले भी 2 बार कर चुका है छेड़खानी
पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी ने 21 व 24 सितंबर को भी छेड़खानी की थी। जिसका उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वह सामाजिक लोक लाज के भय से चुप रही लेकिन गत दिवस आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं। छेड़खानी के साथ-साथ आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस को बार बार शिकायत की लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती। 

लोगों ने की नारेबाजी
छेड़खानी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सामान्य अस्पताल के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर पीड़िता के बयानों पर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस जान-बूझकर आरोपी को बचाने में लगी हुई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static