डीजल के पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 10:19 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): पटौदी थाना क्षेत्र में पैट्रोल पंप के संचालक ने क्लाईंट से डीजल के पैसे मांगे तो उसे उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, लाल सिंह यादव का सफेदानगर में पैट्रोल पंप है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि झज्जर के बाडसा निवासी गोबिंद ने बाइपास पर मिट्टी का ठेका लिया था। जिसके लिए गोबिंद ने हाईवा व ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए उनसे मौखिक समझौता किया था। जिसमें हर माह डीजल की पेमेंट करने की बात कही गई। गोबिंद ने 20 नवम्बर 2021 से 5 दिसम्बर 2021 तक डीजल लिया। इसके बाद गोबिंद ने मौसम व काम कम होने का बहाना करके डीजल लेना बंद कर दिया। महीना होने के बाद जब उससे डीजल की 5 लाख 8 हजार 839 रुपये की पेमेंट करने के लिए कहा गया तो वह आज-कल में देने का वादा करता रहा।

 

जब उस पर पेमेंट के लिए दबाव दिया गया तो उसने चेक देते हुए 4 मई 2022 को बैंक में लगाने के लिए कहा। जब बैंक में चेक लगाया तो पता चला कि उसके अकाउंट में पैसे ही नहीं है। इसके बाद जब गोबिंद को फोन किया तो उसने 8-10 दिन का समय मांगा। समय बीतने पर जब गोबिन्द के पास दोबारा फोन किया तो उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और कहा कि दोबारा पेमेंट के लिए फोन किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static